चक्कर आना घबराहट होना इन हिंदी
चक्कर आना घबराहट होना, कई लोगों को अक्सर ही शिकायत होती है। ज्यादातर लोगों को यह समस्या सुबह ही अचानक सोकर उठने के बाद भी महसूस होती है। आमतौर पर ये अपने आप ठीक हो जाता है और उसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं होती।
लेकिन अगर आपको बार बार चक्कर आने या सिर्फ घूमने की शिकायत रहती है तो ये किसी गंभीर बिमारी का ही संकेत हो सकते हैं। हर लोगों को यह अलग अलग वजह से महसूस होता है। जैसे कि कुछ लोगों को भूख के चक्कर में ऐसा होता है।
अचानक सोकर उठने या फिर हैंगओवर की वजह से भी ऐसा महसूस होता है। इसके अलावा ये माइग्रेन डिहाइड्रेशन या फिर किसी इन्फेक्शन की वजह से भी हो सकता है। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आपको चक्कर आने के साथ ही धुंधला भी दिखाई देता है, चेहरा, हाथ या पैर सुन्न महसूस होते हैं
तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। ये गंभीर बिमारी का संकेत हो सकता है। चेहरा या हाथ पैर सुन्न होना, बेहोशी, सिरदर्द या फिर बीमार जैसा महसूस हो तो इन लक्षणों को बिल्कुल भी नज़रअन्दाज़ ना करें। आमतौर पर ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाने पर चक्कर आते है।
आप अगर अचानक उठते या खड़े होते हैं तो ये ज्यादा महसूस होता है। ऐसा इसलिए महसूस होता है क्योंकि कभी कभी हिलने ढूंढने पर उनमें कुछ प्रतिक्रियाएं देर से महसूस होती है।
इस वजह से आने वाला चक्कर खड़े होने के बाद 3 मिनट या इससे ज्यादा देर तक महसूस हो सकता है। वहीं अनेमिया एक ऐसी स्थिति है जहाँ शरीर में हर तरफ ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पर्याप्त सवस्थ लाल रक्त कोशिका ये नहीं होती। ऑक्सीजन के बिना शरीर में बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है।
ये थोड़े वक्त से लेकर लंबे वक्त तक भी रह सकता है। इसके सबसे बड़ी वजह शरीर में आयरन, विटामिन बी 12 और फोलेट की कमी हो सकती है और यही वजह है कि आपको बार बार चक्कर आना या सर घूमने जैसा महसूस होता है।
वहीं डॉक्टर्स का कहना है की थकान के साथ सुनने में देखकर धुंधला दिखाई देना, हाथ पैर सुन्न हो जाना, दमनियो के बंद हो जाने का संकेत है। इससे एथरोस्क्लेरोसिस भी कहते हैं। यह तब होता है जब वसायुक्त पदार्थों की वजह से दमनिया सख्त और संकुचित हो जाती है।
इसकी वजह से हार्ट अटैक भी आ सकता है। अगर आपकी उम्र और वजन ज्यादा है आप ज्यादा स्मोक करते है, जंक फूड ज्यादा खाते हैं। एक्सरसाइज नहीं करते और ज्यादा अल्कोहल पीते हैं तो आप में दम नियो के बंद हो जाने और इसकी वजह से चक्कर आने की संभावना ज्यादा हो सकती है।
लाइफ स्टाइल में बदलाव लाकर इस परेशानी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं कुछ गंभीर मामलों में चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर का भी संकेत है। यह ट्यूमर दिमाग के संतुलन पर नियंत्रण करने वाले हिस्से में बढ़ने लगता है।
इसकी वजह से आपको संतुलन बनाने में दिक्कत होती है और आप बीमार महसूस करते हैं। हार्मोन में होने वाली गड़बड़ी की वजह से नजरें भी कमजोर होने लगती है।
चक्कर आने पर क्या करें घरेलू उपाय । Chakkar Aane Par Kya Kare.
चक्कर आना या अचानक सिर चकराना शारीरिक कमजोरी की निशानी होती है। लेकिन ये लो ब्लड प्रेशर और अनीमिया जैसी बीमारियों का संकेत भी माना जाता है। तो अगर आपको भी चक्कर आ रहे हैं तो घबराएं नहीं बल्कि कुछ आसान उपाय अपनाएं जिनसे कि आपको राहत मिल सकती है।
सिर घूमने या चक्कर आने की स्थिति में आप अदरक का छोटा पीस मुँह में रखकर इसे टॉफी की तरह चूसते हुए खा सकते हैं। यदि आपको इस तरह अदरक खाने में दिक्कत आए तो आप अदरक की चाय का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। अदरक आपके शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ाने का काम करेगा और आपके ब्रेन को रिलैक्स करेगा।
चक्कर आने पर नींबू का सेवन अक्सर किया जाता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जो की इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है। इसके अलावा नींबू शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे चक्कर आने के दौरान राहत मिलती है। आप एक ग्लास पानी में नींबू निचोड़ लें और इस पानी में एक चम्मच चीनी मिलाकर पी लें।
चक्कर के घरेलू उपाय में लंबी और गहरी सांस लेना भी असरदार होता है। इससे आपके दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है जिससे कि चक्कर आने पर आराम मिलता है।
चक्कर के घरेलू उपाय अपनाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है तो आप भी इन उपायों को अपनाकर चक्कर आने की परेशानी से बच सकते हैं। लेकिन अगर आपको लगे की ये प्रॉब्लम लगातार हो रही है और बढ़ रही है तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
FAQ
चक्कर आने पर तुरंत क्या करना चाहिए?
चक्कर आने पर तुरंत क्या करना चाहिए इसके लिए मैंने कुछ घरेलू उपाय बताएं जो आप लेख को खोल कर पढ़ सकते हैं…
चक्कर किसकी कमी से आते हैं?
चक्कर आना ब्लड प्रेशर कम हो जाने की वजह से भी आ सकता है और भी इनके कारण है जो मैंने इस लेख में बताया है लेख पर जाकर आप पढ़ सकते हैं…
चक्कर आना कौन सी बीमारी के लक्षण?
चक्कर आना बहुत ऐसी सारी बीमारियां हैं जिनके होने का संकेत देता है उसमें से मुख्य है वर्टिगो और भी इसके अलावा खतरनाक बीमारी है जिनका होने का संकेत देता है लेख पर जाकर पढ़ सकते हैं..
चक्कर आने की क्या वजह हो सकती है?
चक्कर आने की वजह बहुत सारे हो सकते हैं लेकिन मुख्य हैं वह एल्कोहल का सेवन या नशा करना और शरीर में कमजोरी या फिर ब्लड प्रेशर का कम हो जाना इन सभी वजह से चक्कर आ सकते हैं ज्यादा जाना चाहते हैं तो लेख को खोल कर पढ़ सकते हैं..